मुंबई , मार्च 13 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुक्रवार को 5 पैसे और टूट कर रिकार्ड न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया।

कारोबार की समाप्ति पर डॉलर कल की तुलना पांच पैसे और तेज हो कर 92.30 रुपये के भाव पर चल रहा था। रुपया इस समय डॉलर के मुकाबले अपने रिकार्ड न्यूनतम स्तर पर है। कल रुपये की विनिमय दर में प्रति डॉलर 24 पैसे की तेज गिरावट हुई थी। कल का बंद भाव 92.25 रुपये प्रति डॉलर था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछाल, घरेलू शेयर बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों की निरंतर बिकवाली और पिछले कुछ महीनों से मंहगाई दर में बढ़ोतरी से रुपये पर दबाव बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित