मुंबई , अक्टूबर 29 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये की विनिमय दर गुरुवार को डॉलर के मुकाबले डेढ़ पैसे मजबूत हो कर 95.2650 पर आ गयी। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा सात पैसे की मजबूती के साथ 95.28 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित