मुंबई , मार्च 12 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गुरुवार को 25 पैसे और टूट गया।

कारोबार की समाप्ति पर डॉलर कल की तुलना में 24 पैसे मजबूत होकर 92.25 रुपये के भाव पर चल रहा था। रुपया इस समय डॉलर के मुकाबले अपने रिकार्ड न्यूनतम स्तर पर है।

कल डॉलर 16 पैसे मजबूत हुआ था। कल का बंद भाव 92.01 रुपये प्रति डॉलर था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछाल, घरेलू शेयर बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों की निरंतर बिकवाली और पिछले कुछ महीनों से मंहगाई दर में बढ़ोतरी से रुपये पर दबाव बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित