अंबाला, जुलाई 06 -- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को अंबाला में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को समाज का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि वे मरीजों के जीवन में आशा और विश्वास का संचार करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना से करीब 32 लाख लोग लाभान्वित हुए हैं। पिछले 12 वर्षों में राज्य में 17 मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं और प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोलना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले जहां हर साल लगभग 700 डॉक्टर तैयार होते थे, वहीं अब यह संख्या 2,500 से अधिक हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित