उमरिया , जून 02 -- मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में अमरपुर चौकी क्षेत्र के कुड़ी डैम में आज एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार डैम में महिला का शव दिखाई देने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव परीक्षण के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित