शंघाई , अक्टूबर 17 -- स्पेन के एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना ने शनिवार जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर शंघाई मास्टर्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली है।
आज यहां दुनिया के 26वें नंबर के खिलाड़ी ने टॉप सीड और जल्द ही दुनिया के नंबर वन बनने जा रहे अलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 5-7, 6-4, 6-3 से जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने एटीपी मास्टर्स 1000 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
इस जीत के साथ, स्पेन के यह खिलाड़ी एटीपी पुरुष एकल टेनिस रैंकिंग में अपने करियर की नई ऊंचाई पर पहुंच जाएंगे। अगर वह अपना दूसरा एटीपी मास्टर्स 1000 फाइनल जीतते हैं, तो वे 13वें नंबर पर आ जाएंगे, और अगर रविवार को उन्हें हार मिलती है, तो वे 14वें नंबर पर रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित