डेराबस्सी , अगस्त 08 -- पंजाब के डेराबस्सी शहर के भगत सिंह नगर की गली नंबर-2 में आज दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने का प्रयास किया गया। संदिग्ध युवक बाइक चोरी करने की कोशिश कर ही रहा था कि मोटरसाइकिल मालिक समय पर घर से बाहर आ गया। उसे देखकर युवक मौके से फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक वहां पहुंचा और बाइक को चोरी करने का प्रयास करने लगा। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल मालिक घर से बाहर आया। उसे अपनी ओर आता देखकर संदिग्ध युवक तुरंत वहां से भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित