भरतपुर, अप्रैल 10 -- राजस्थान में भरतपुर के रंजीत नगर में शुक्रवार सुबह शाॅर्ट सर्किट के कारण एक सरस के बूथ में आग लग जाने से इलाके में अफरातफरी मच गई।

बंद बूथ में लगी आग पर दमकल की गाड़ी की मदद से काबू पाया जा सका लेकिन इस बीच बूथ में रखा फ्रीज और खाने-पीने का सामान जलकर राख हो गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रंजीत नगर निवासी राकेश खंडेलवाल के सरस बूथ के अंदर शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।

बूथ से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। बूथ मालिक ने इस आगजनी से इसे करीब 2 लाख का नुकसान बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित