जयपुर , मई 28 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डेयरी क्षेत्र को ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं सहकारिता को मजबूती देने का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा है कि इससे पशुपालकों एवं ग्रामीण परिवारों को नियमित आय प्राप्त हो रही है तथा गांवों में रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।
श्री शर्मा गुरुवार को यहां शासन सचिवालय स्थित सरस पार्लर पहुंचे और उन्होंने सरस छाछ का स्वाद लिया तथा आमजन को पारंपरिक व स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित