भागलपुर , मार्च 17 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि भागलपुर जिले में डेयरी को बढ़ावा देने के लिए 238 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केन्द्र खोला जायेगा।
श्री कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में भागलपुर जिला अंतर्गत जगदीशपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत बैजानी में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भागलपुर जिले में विकास के कई काम कराये गये हैं। उन्होंने कहा कि पटना से भागलपुर तक अच्छी सड़क का निर्माण करा दिया गया है। इससे आवागमन सुगम हो गया है। भागलपुर में कई पुलों एवं पथों का निर्माण कराया गया है। भागलपुर-घोघा से पथवाड़ा-अकबरनगर पथ का निर्माण, भागलपुर बाईपास का निर्माण कराया गया है।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि गंगा नदी पर विक्रमशिला सेतु के सामानांतर नए फोर लेन पुल का निर्माण एवं भागलपुर में 2500 बेड का मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सबौर में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।भागलपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक संस्थान की पना की गयी है। महिला आईटीआई एवं सभी अनुमंडलों में आईटीआई की स्थापना की गयी है। जीएनएम संस्थान, पारा मेडिकल संस्थान की स्थापना की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित