मेलबर्न , जनवरी 19 -- रूस के डेनियल मेदवेदेव ने सोमवार को नीदलैंड के जेस्पर डी जोंग को हराकर ऑस्ट्रेलिया ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली हैं।
आज यहां मेलबर्न पार्क के मार्गरेट कोर्ट एरिना में 11वीं सीड मेदवेदेव ने नीदरलैंड के खिलाड़ी जेस्पर डी जोंग के खिलाफ दो घंटे 53 मिनट तक चले मुकाबले में 7-5 6-2 7-6 (7-2) की जीत दर्ज की। मेदवेदेव अब अगले मैच में फ्रांस के क्वेंटिन हैलिस का सामना करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित