कोपेनहेगन , मार्च 02 -- डेनमार्क में एक नीलामी में आधुनिक ओलंपिक खेलों के पहले मेडल को लगभग एक करोड़ आठ लाख रुपये यूरो में बेचा गया है।

'ब्रून रासमुसेन आर्ट्स ऑक्शनियर्स' द्वारा आयोजित नीलामी में इस पदक को बिक्री के लिए रखा गया था, जो 1896 में एथेंस में आयोजित दुनिया के पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों में प्रदान किया गया था।

उन खेलों में, पहले स्थान पर आने वाले विजेताओं को रजत पदक (सिल्वर मेडल) दिए गए थे, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वालों को कांस्य पदक (ब्रोंज मेडल) प्रदान किए गए थे। स्वर्ण पदक बाद के ओलंपिक खेलों में दिया जाने लगा था।

प्रसिद्ध फ्रांसीसी कलाकार जूल्स-क्लेमेंट चैपलैन द्वारा उकेरा गया यह पदक शास्त्रीय प्रतीकों से समृद्ध है।

पदक के सामने के हिस्से पर फूल-पत्तों के मुकुट से सुसज्जित यूनानी देवता ज़्यूस का चित्र है, जिन्होंने अपने हाथ में एक ग्लोब पकड़ा हुआ है, जिसके ऊपर विजय की देवी नाइकी जैतून की टहनी लिये खड़ी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित