श्रीगंगानगर , सितम्बर 26 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में चूनावढ थाना क्षेत्र में डेढ़ महीने पहले हुई लूट की एक वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी संजय राठौड़ ने शनिवार को बताया कि बदमाशों की पहचान जसवंतसिंह उर्फ गौरी (20), गुरप्रीतसिंह उर्फ गोपी (22), विजयपाल नायक (22) और जुगप्रीतसिंह उर्फ जग्गा (21) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि लूट की यह वारदात 10 अगस्त को अक्कांवाली गांव के तिराहा के पास हुई थी। जांच पड़ताल के के बाद शुक्रवार रात इन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित