रायपुर , जून 11 -- छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से गुरुवार को लोकभवन में राज्य प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें तथा मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि आम आदमी को न्याय मिलना चाहिए।

राज्यपाल ने अधिकारियों को समाज के कमजोर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता देने की सलाह देते हुए कहा कि वे अपने अधीनस्थों के प्रति भी संवेदनशील रहें।

शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अकादमी के संचालक टी. सी. महावर, प्रशिक्षण निदेशक प्रणव सिंह तथा परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी गोकुल आर के, वी. यशवंत नाइक और इशांत जायसवाल मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित