बोकारो , फरवरी 14 -- झारखंड में बोकारो जिले के चंद्रपुरा में स्थापित होने वाले 1600 मेगावाट का जॉइंट वेंचर पावर प्लांट का मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी मृत्युंजय प्रसाद नियुक्त किए गए हैं ।
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि दामोदर घाटी निगम और कोल इंडिया लिमिटेड का जॉइंट वेंचर कंपनी बनाकर झारखंड मे बोकारो जिले के चंद्रपुरा में 21000 करोड रुपए की लागत से 1600 मेगावाट की पावर प्लांट स्थापित की जाएगी । इसके लिए डीवीसी ने पूरी तैयारी कर ली है । चंद्रपुरा के कॉलोनी एरिया और आसपास के डीवीसी की जमीन को खाली करा कर नया पावर प्लांट लगाया जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि चंद्रपुर में 800 मेगावाट की दो (800x 2 ) 1600 मेगावाट की सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की स्थापना की जानी है। डीवीसी प्रबंधन द्वारा डीवीसी कॉलोनी का आवास खाली करा कर उसे तोड़ने की प्रक्रिया चालू की गई है। बहुत जल्द ही डीवीसी की जमीन का बाउंड्री बाल बनाकर प्लांट लगाना आरंभ हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित