नयी दिल्ली , मार्च 31 -- सोनू शर्मा और मंजू की स्टिक से निकले तीन-तीन गोल और रक्षा पंक्ति के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना टीम ने विवेकानंद कॉलेज को 6-0 से पराजित कर पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट में महिला वर्ग का खिताब जीत लिया।

मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के मैदान पर डीयू एलुमना टीम में खेल रहीं दिल्ली की पूर्व खिलाडियों ने अपने अनुभव, हॉकी कौशल और मेहनत से अर्जित फिटनेस के बल पर फाइनल मैच में विवेकानंद कॉलेज की युवा खिलाडियों को पूरी तरह से बांध कर रखा। विजेता टीम के लिए सोनू और मंजू ने तीन-तीन गोल किए।

मंजू को एसएनएस प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

टूर्नामेंट के अवार्ड: सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: निधि (श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज), सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: संगीता यादव (डीयू एलुमना),सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर: इंदरप्रीत कौर, (डीयू एलुमना), सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड: सोनू शर्मा (डीयू एलुमना, सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी), टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: एकता ( विवेकानंद कॉलेज, एच एस स्पोर्ट्स द्वारा प्रायोजित)।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित