नयी दिल्ली , मई 15 -- भारत में पुरुषों के प्रोफेशनल गोल्फ की शीर्ष संस्था डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई) ने भारत के अंतरराष्ट्रीय स्कूल इकोसिस्टम में गोल्फ को बढ़ावा देने और विकसित करने के उद्देश्य से इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स ऑर्गनाइज़ेशन (आईएसएसओ) के साथ एक महत्वपूर्ण सहयोग समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

इस साझेदारी का उद्देश्य विद्यार्थियों को गोल्फ से जोड़ना, ज़मीनी स्तर पर भागीदारी बढ़ाना, प्रतिभा की पहचान करना और उन्हें प्रोफेशनल गोल्फ मानकों से परिचित कराते हुए खेल में आगे बढ़ने के सुव्यवस्थित अवसर उपलब्ध कराना है। इस सहयोग के तहत डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई, आईएसएसओ से जुड़े स्कूलों को तकनीकी विशेषज्ञता, प्रमाणित कोच, प्रोफेशनल गोल्फरों का मार्गदर्शन, गोल्फ की बुनियादी बातों और शिष्टाचार पर कार्यशालाएं तथा सुव्यवस्थित जूनियर गोल्फ विकास कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित