नयी दिल्ली , मार्च, 28 -- डीपी वर्ल्ड ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपनी साझेदारी का नवीनीकरण करते हुए इसे आगे बढ़ाने की घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी ने पूरे भारत में जमीनी स्तर पर क्रिकेट की पहुंच बेहतर करने की प्रतिबद्धता जताई।

साझेदारी का यह नवीनीकरण तीन साल के सफल गठजोड़ पर आधारित है, जिसके माध्यम से समाज द्वारा संचालित पहलों के साथ टीम के लिए हाई-परफॉर्मेंस लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इस साझेदारी के तहत गुरुग्राम में डीपी वर्ल्ड दिल्ली कैपिटल्स अरेना खोला जाएगा, यहां लोगों को 1,000 फ्री प्ले ऑवर्स मिलेंगे। प्रशंसकों, उभरते क्रिकेटर्स और आम जन के लिए खोले गए इस अरेना से ज्यादा से ज्यादा लोगों को मैदान पर कदम रखने और क्रिकेट को करीब से अनुभव करने का मौका मिलेगा। मुंबई, अहमदाबाद, गुवाहाटी, लखनऊ और चेन्नई के लोगों को इस कार्यक्रम का फायदा मिला है। दिल्ली-एनसीआर में 500 से अधिक क्रिकेट किट भी डिलीवर की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित