हाजीपुर , जून 22 -- यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पुणे और दानापुर के मध्य 27.06.2026 से एक नई अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन 11431/11432 पुणे-दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है । यह नई ट्रेन पुणे से प्रत्येक शनिवार को तथा दानापुर से प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जाएगी।इस नई ट्रेन का परिचालन डीडीयू-प्रयागराज छिवकी- जबलपुर- इटारसी-भुसावल के रास्ते किया जाएगा।इस नई ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य श्रेणी के 07 कोच, पैंट्रीकार का 01 एवं एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 18 कोच होंगे ।
गाड़ी सं. 11431 पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस 27.06.2026 से प्रत्येक शनिवार को पुणे से 15.25 बजे खुलकर भुसावल- जबलपुर-प्रयागराज छिवकी के रास्ते रविवार को 21.43 बजे डीडीयू, 22.50 बजे बक्सर, 23़.38 बजे आरा रुकते हुए सोमवार को 01.30 बजे दानापुर पहुंचेगी ।
वापसी में, गाड़ी सं. 11432 दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस 29.06.2026 से प्रत्येक सोमवार को 03.30 बजे दानापुर से खुलकर 03.56 बजे आरा, 04.50 बजे बक्सर एवं 07.15 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार को 11.05 बजे पुणे पहुंचेगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित