भरतपुर , अप्रैल 24 -- राजस्थान में धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में नकटपुरा गांव में डीजे बजाने को लेकर बारातियों और ग्रामीणों के बीच हुए लाठी भाटा जंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वीडियो के शुक्रवार को वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आते ही मामले की जाँच की जा रही है। बताया गया कि 21 अप्रैल की रात डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

सूत्रों ने बताया कि वायरल वीडियो में लोगों के बीच धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल साफ नजर आ रहा है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास भी किया, लेकिन कुछ समय तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित