शिवपुरी , अक्टूबर 11 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी के फिजिकल कॉलेज थाना क्षेत्र में देवी मां के पंडाल के पास डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया। घटना के बाद देर रात तक थाने में हंगामा होता रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात पंडाल के पास डीजे बजाने को लेकर विवाद होने की सूचना पर फिजिकल थाना पुलिस के दो आरक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों और आरक्षकों के बीच बातचीत हुई।

इसके बाद कुछ लोग आरक्षकों पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाते हुए थाने पहुंच गए और घेराव कर हंगामा किया। देर रात दोनों पक्षों के कुछ लोगों ने समझाइश दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित