भरतपुर , मार्च 09 -- राजस्थान मेें डीग जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में सोमवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवती सहित दो लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के बादर गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के 11 लोगों को हिरासत में भी लिया है। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि खरबड़ गांव में खातेदारी की जमीन पर अवैध रास्ता बनाने को लेकर झगड़ा हुआ। पीड़ित हाजी मोहम्मद पक्ष की तरफ से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि उनके विपक्षी ने हथियारों से उन पर हमला किया जिससे अली मोहम्मद और युवती को चोटें आईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित