भरतपुर , सितम्बर 09 -- राजस्थान में डीग जिले में बुधवार को निकाय चुनाव को लेकर भारी उत्साह के साथ रिकार्ड तोड़ मतदान हो रहा है।
निर्वाचन विभाग के सूत्रों ने बताया कि अपराह्न तीन बजे तक जिले की सीकरी नगर पालिका में 86. 25, कामा 71.23 और पहाड़ी में 86.3 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि भारी मतदान के बीच मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ के साथ मतदान के लिए लम्बी लम्बी कतारें लगी हुई हैं। समूचे जिले में कही से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस एवं प्रशासन पैनी नजर बनाये हुए है।
जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष एवं पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ जिले के कामा, पहाड़ी और सीकरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर लगातार भ्रमण करके व्यवस्थाओं के निरीक्षण में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित