भरतपुर , जुलाई 31 -- राजस्थान में डीग जिले में पिछले काफी दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार दोपहर बाद मौसम के मिजाज बदल गये।
यहां आसमान में छाये घने काले बादल और तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिलने के साथ ठंडक महसूस हुई।
बारिश शुरू होते ही शहर के बाजारों, मुख्य सड़कों और मोहल्लों में जलभराव की स्थिति देखी गयीं, लेकिन बारिश के बाद तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट से मौसम सुहावना हो गया। किसानों ने इस बारिश को फसलों के लिए वरदान बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित