भरतपुर , अप्रैल 03 -- राजस्थान में डीग जिले में शुक्रवार शाम अचानक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से क्षेत्र में तेज अंधड़ के साथ हुई जोरदार बारिश हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीच बारिश और धूल भरी हवाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़कों पर दृश्यता कम हो गयी। इसके कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गयी। डीग जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में हालांकि करीब आधे घंटे तक मेघ गर्जना के साथ हुई रिमझिम बारिश से तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहावना हो गया, लेकिन इस बेमौसम की बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
खेती-किसानी के जानकार लोगों ने कहा कि खेतों में खड़ी और खलिहानों में रखी सरसों और गेहूं की फसलोंको भारी नुकसान होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों तक भरतपुर संभाग केजिलों में इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित