भरतपुर , अगस्त 29 -- राजस्थान में डीग जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 'ऑपरेशन काउण्टडाउन" के तहत 33 साईबर ठगों को गिरफ्तार कर हुए तीन बाल अपचारियों को निरूद्ध किया है।

पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. ने शनिवार को बताया कि उनसे 30 मोबाइल, 49 फर्जी सिमकार्ड, आठ एटीएम कार्ड, तीन बैंक पासबुक जब्त की गई।

उन्होंने बताया कि इनमें 17 साइबर ठग सीकरी थाना क्षेत्र, जुरहरा जुरहरा थाना क्षेत्र में आठ और डीग के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो साईबर ठगों को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित