भरतपुर , मई 27 -- राजस्थान में जयपुर के सांगानेर थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में डीग जिले के वीरथला गांव (बृज नगर) निवासी कांस्टेबल लोकेंद्र की मौत के बाद क्षेत्र शोक व्याप्त हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जयपुर पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल लोकेंद्र सुभाष चौक थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने एक साथी के साथ मोटर साइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान कृषि अनुसंधान केंद्र के पास उनकी मोटर साइकिल अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे लोकेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने शव जयपुर अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित