चंडीगढ़ , सितंबर 23 -- पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए जारी महंगाई भत्ता (डीए) संबंधी पत्र को लेकर सवाल उठाते हुए इसे कर्मचारियों के साथ विश्वासघात बताया है।

श्री ढिल्लों ने बुधवार को कहा कि कर्मचारियों के साथ बैठक में सरकार ने आठ प्रतिशत डीए बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन जारी पत्र में लंबित चार-चार प्रतिशत की डीए किस्तों के भुगतान की तारीख का कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने कहा कि पत्र में पिछले डीए बकाये के संबंध में भी कोई स्पष्ट निर्णय नहीं किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार का पत्र कर्मचारियों द्वारा डीए को लेकर अदालत में लड़ी गई कानूनी लड़ाई के परिणाम को कमजोर करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के कर्मचारियों को आश्वस्त करती है कि 2027 में पार्टी की सरकार बनने पर उनका डीए जारी किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित