नयी दिल्ली , नवंबर 02 -- लॉजिस्टिक्स कंपनी डीएचएल एक्सप्रेस ने श्री संदीप जुनेजा को अपने भारतीय कारोबार का प्रबंध निदेशक और दक्षिण एशिया के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
श्री जुनेजा की नियुक्ति 01 नवंबर 2026 से प्रभावी हो गई है। वह आर.एस. सुब्रमण्यम् की जगह लेंगे, जो अब ब्लू डार्ट में प्रबंध निदेशक के रूप में काम करेंगे।
श्री जुनेजा के पास तीन दशकों से अधिक का पेशेवर अनुभव है। वह साल 2004 में इस संगठन से जुड़े थे और साल 2007 से भारतीय कारोबार के प्रबंधन बोर्ड के सदस्य रहे। उन्होंने बिक्री, विपणन और वाणिज्यिक विभागों में वरिष्ठ नेतृत्व की जिम्मेदारियां निभाई हैं। साल 2013 में उन्होंने भारत में कंपनी के वाणिज्यिक कामकाज का नेतृत्व करना शुरू किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित