चंडीगढ़ , जुलाई 31 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रमंडल खेलों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भिवानी की एथलीट सीमा सांगवान को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि सीमा ने अपनी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा और देश का गौरव बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भिवानी जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतना सीमा की बड़ी उपलब्धि है। उनकी सफलता प्रदेश ही नहीं, पूरे देश के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों, को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य की खेल-हितैषी नीतियों और खिलाड़ियों की मेहनत के बल पर हरियाणा के खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित