भरतपुर , मार्च 15 -- राजस्थान में धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर शनिवार को एक कार के अनियंत्रित होकर बस से टकराने से पांच युवक घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि देर रात एक कार डिवाइडर से टकराने से अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गई। इससे कार में सवार अंकित (22), ऋतिक (18), संदीप (19), भानु प्रताप (18) और सुमित (18) घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया दिया जहां आगरा निवासी अंकित की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित