बारां , जून 20 -- राजस्थान में बारां जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकरा गई जिससे कार में सवार पांच लोग घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। राहगीरों की सूचना पर तुरंत मौके पर एम्बुलेंस पहुंची। सभी पांच घायलों को उप जिला चिकित्सालय केलवाड़ा पहुंचाया।

कार में सवार घायल ने बताया कि वे सभी गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले हैं। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर उत्तर प्रदेश के प्रेमनगर से गुजरात अहमदाबाद की ओर जा रहे थे। घायलों में मुश्ताक (38), अब्दुल कुद्दूश (53), मुस्तफा (60), हनीफ (65) और सुहेल (32) शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित