दंतेवाड़ा , फरवरी 23 -- छत्तीसगढ के जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में जनगणना-2027 के तहत प्रथम चरण में प्रस्तावित मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

यह कार्य छत्तीसगढ़ में 01 मई से 30 मई 2026 की अवधि में संपादित किया जाएगा। राज्य शासन के निर्देशानुसार 23 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक दो दिवसीय प्रशिक्षण तथा 15 मार्च 2026 को एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना निर्धारित है।

जिला पीआरओ से आज (सोमवार) मिली जानकारी के अनुसार,डंकनी सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा डिजिटल उपकरणों के उपयोग, सीएमएमएस मॉड्यूल का परिचय, मकान सूचीकरण ब्लॉक एवं पर्यवेक्षी सर्कल के भू-नक्शा आवंटन, एचएलओ मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से डेटा संग्रहण तथा स्व-गणना प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित