श्रीगंगानगर , जून 18 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ थाना क्षेत्र में डिग्गी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि ततारसर गांव का हिमांशु जाट (22) बुधवार को शाम को खेत में पानी लगाने गया था। इसी दौरान वह डिग्गी से पानी निकालते समय पैर फिसल जाने से डिग्गी में गिर गया।
काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल की। उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ था। फिर उन्होंने खेत में जाकर देखा तो उसका शव डिग्गी में मिला। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित