नयी दिल्ली , मई 21 -- भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. प्रदीप सिंह राजपुरोहित को बहरीन में और डा. अजय कुमार को युगांडा में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि विदेश सेवा के 2004 बैच के डा. राजपुरोहित अभी त्रिनिदाद और टोबैगो में भारत के उच्चायुक्त हैं। मंत्रालय ने कहा है कि उनके जल्द ही यह कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित