नयी दिल्ली , अगस्त 03 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि युवाओं पर लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में आकर जवाब देना चाहिए लेकिन वह यह जवाब देने की बजाय छात्रों को डरा-धमका रहे हैं।

श्री खरगे ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री सदन में नहीं आते, सवालों का जवाब नहीं देते और न ही श्रीराम मंदिर के चंदा-चढ़ावा से जुड़े विवाद तथा छात्रों पर हुई कार्रवाई के मुद्दे पर कुछ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन मुद्दों पर जवाबदेही से बच रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया और कहा कि मासूम बच्चे देशद्रोही नहीं हैं और उन्हें ऐसी संज्ञा दी भी नहीं जानी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों पर बर्बरता कर और उसके बाद उन्हें डराने धमकाने का काम कर सरकार लोकतंत्र की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। इससे साफ है कि मोदी सरकार लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित