जयपुर , मई 13 -- राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागडे ने प्रो. कैलाश डागा को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर और प्रो. मदन सिंह राठौड को महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय भरतपुर के कुलगुरू नियुक्त किया है।

श्री बागडे ने राज्य सरकार के परामर्श से यह आदेश जारी किया। कुलगुरु पद पर यह नियुक्ति कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक इनमें से जो भी पहले के लिए की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित