भरतपुर , जुलाई 20 -- राजस्थान में धौलपुर के सैपऊ थाना क्षेत्र में बाईपास पर परौआ मोड़ के पास सोमवार को तड़के एक डम्पर पलटने से चालक घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि डंपर मध्य प्रदेश से भरतपुर की ओर जा रहा था। झपकी आने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिससे डम्पर पलट गया।
घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में चालक डंपर के केबिन में बुरी तरह फंस गया था जिसे मशक्कत के बाद केबिन से बाहर निकाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित