भरतपुर , मई 03 -- राजस्थान में डीग जिले के नारायण कटता गांव के पास रविवार दोपहर एक डंपर की चपेट में आने से दो मोटर साइकिलों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिगंबर सिंह (46), मंजू (45) और विजय सिंह (65) दोपहर में मोटर साइकिल से अपने गांव जा रहे थे कि वे एक डम्पर से टकरा गये। इससे तीनों घायल हो गये। उनके साथ ही दूसरी मोटर साइकिल भी डम्पर की चपेट में आ गई। जिससे लक्ष्मण सिंह (25) और उसकी पत्नी गीता देवी घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित