अलवर , जुलाई 12 -- राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को डम्पर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान दिलजीत सिंह ((17) के रूप में हुई है। दिलजीत किसी काम से मोटर साइकिल से रामगढ़ बाजार आया था। वहां से वह दोपहर में अपने गांव लौट रहा था कि अलवर-दिल्ली राजमार्ग पर बीजवा गांव के समीप एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर सहित फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए राजमार्ग अवरुद्ध करने का प्रयास किया, लेकिन थाना पुलिस ने समझाकर स्थिति को संभाल लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित