सिरसा , मई 27 -- हरियाणा के कस्बा डबवाली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा ने की। शिविर में भाजपा सिरसा के सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशन तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के नेतृत्व में भाजपा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। दूसरे दिन योग, प्राणायाम और व्यायाम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। डॉ. सतीश पूनिया ने बूथ प्रबंधन, 'मन की बात' और एसआईआर विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

समापन अवसर पर भाजपा आईटी विभाग की ओर से कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गयी और डिजिटल प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। अंत में जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा ने सभी वक्ताओं, कार्यकर्ताओं और व्यवस्था में जुटे स्वयंसेवकों का आभार जताया। राष्ट्रगान के साथ प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित