झुंझुनू , अगस्त 27 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले के चिराना थाना क्षेत्र में गुरुवार को सुबह डंपर की डम्पर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शंकरलाल सैनी (60) सीकर- कोटपुतली राजकीय राजमार्ग पर अपने आवास से अपने खेत की ओर जा रहा था। उसी दौरान तेजी से गुजर रहा डंपर उसे रौंदता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
घटना के काफी देर तक पुलिस के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने राजमार्ग को कुछ देर के लिए अवरुद्ध दिया। बाद में पुलिस ने आकर लोगों को समझाकर रास्ता खुलवाया।
शाम को नवलगढ़ उपखंड अधिकारी प्रांजल कंवर दुर्घटना स्थल पर पहुंची और मृतक के परिजनों से मुलाकात करके सांत्वना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित