अलवर , जून 19 -- राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ कस्बे के बस स्टैंड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बच्चे की पहचान राजू उर्फ लोनी पुत्र करण सिंह के रूप में हुई है। वह अपराह्न करीब साढ़े चार बजे बस स्टैंड के पास स्थित शनिदेव मंदिर के सामने टॉफी लेने गया था तभी वह तेज गति से आ रहे डम्पर की चपेट में आ गया।
घटना के बाद आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। बच्चा डंपर के नीचे दबा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित