बारां , जुलाई 22 -- राजस्थान में बारां जिला ठेकेदार संघ ने बुधवार को विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में बारां जिले के सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन, जन स्वास्थ्य, समग्र शिक्षा विभाग, कृषि विपणन बोर्ड एवं अन्य निर्माण विभागों में करीब 300 करोड़ से अधिक का भुगतान बकाया है, जिसके कारण ठेकेदार आत्महत्या करने तक को मजबूर हो रहे हैं।

ज्ञापन में ठेकेदारों के भुगतानों को समय पर करवाने की मांग की गयी है ताकि वे आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित न हों।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित