मुंबई , अगस्त 30 -- महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-नासिक राजमार्ग के पास रेतीबंदर क्रीक स्थित गणेश विसर्जन घाट पर रविवार दोपहर तैरने के दौरान तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई।
घटना दोपहर करीब 3:08 बजे की है, जब पानी का स्तर काफी ऊंचा होने के बावजूद तीनों लोग क्रीक में उतरे थे। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के जवान और ठाणे आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और खोज व बचाव अभियान शुरू किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित