अलवर , अगस्त 23 -- राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के लिए सिम उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने रविवार को बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी समीन खान तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी लोगों को साइबर ठगी के लिए सिम उपलब्ध कराने के साथ ही खुद अश्लील वीडियो भेजकर लोगों को ऑनलाइन ठगी में फंसाता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित