भीलवाड़ा , जुलाई 09 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के शंभूगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाता विवाह के नाम पर लाखों रुपये की ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाले एक कथित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी के बाद नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो जाते थे और विरोध करने पर पीड़ित परिवारों को दहेज, दुष्कर्म एवं अन्य झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते थे।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने अनिता जाट (25) और उसके भाई मनफूल जाट (32) को गिरफ्तार किया। मनफूल को हरियाणा के गोहाना से पकड़ा गया, जहां वह मोबाइल की दुकान चला रहा था।
पुलिस के अनुसार कालियास निवासी गोविंदराम चौधरी ने शिकायत दर्ज करायी थी कि वर्ष 2024 में आरोपियों ने नाता विवाह कराने के नाम पर उनसे छह लाख रुपये नकद, करीब 10 तोला सोना और दो किलोग्राम चांदी के आभूषण ले लिये। विवाह के बाद महिला ससुराल में नहीं रुकी और मायके चली गयी। पीड़ित पक्ष ने जब रकम और आभूषण वापस मांगे तो उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये ऐंठ लिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित