पटना , सितंबर 12 -- ाष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के आह्वान पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पटना की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को रिकॉर्ड 25297 ट्रैफिक चालानों का निपटारा किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी पटना के हस्ताक्षर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग के 16 लाख चलानो की सुनवाई के लिए पटना के गांधी मैदान में 30 जजों की पीठें बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि चालानो की सुनवाई कर 25297 चालानो का निपटारा किया गया जिनमें दो करोड़ 19 लाख 18 हजार 900 रुपए जमा कराए गए।

गांधी मैदान में ट्रैफिक चालानों के निपटारे के लिए आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन पटना न्याय मंडल के निरीक्षी न्यायाधीश सह पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक चौधरी ने किया। इस अवसर पर पटना की जिला जज सुश्री अनामिका टी., जिलाधिकारी कुंदन कुमार और वरीय आरक्षी अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित