भरतपुर , अप्रैल 18 -- राजस्थान में डीग जिले के खोह थाना क्षेत्र में मारपीट करके ट्रैक्टर लूटकर दो व्यक्तियों का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके अपह्रतों को मुक्त करा लिया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बुधवार को कनवाड़ा निवासी ओमी, विष्णु, सलीम और युसूफ ट्रैक्टर में भूसा भरकर यूपी के दौसरस जा रहे थे। शाम को कुछ लोगों ने उनसे मारपीट करके ट्रैक्टर लूट लिया और श्याम और विष्णु को अपहरण करके ले गये।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अपह्रतों को मुक्त कराने के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली को बरामद कर ली। इस सिलसिले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित