हनुमानगढ़ , मई 12 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर में पीछे से मोटरसाइकिल के टकराने से एक युवक की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार काे बताया कि मृतक की पहचान राजकुमार (30) के रूप में हुई है। राजकुमार रविवार रात करीब नौ बजे मोटरसाइकिल पर खेत से घर आ रहा था। रास्ते में उसके आगे जा रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिये,जिससे मोटरसाइकिल पीछे से टकरा गयी।

पुलिस ने बताया कि इससे राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कुछ लोगों ने टिब्बी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित